30 जून से इन राशियों पर कृपा करेंगे शनिदेव, राजा के समान हो जाएगा जीवन…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार) : 

30 जून से शनि की वक्री चाल शुरू हो जाएगी।

ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि के कुंभ राशि में वक्री होने पर कुछ राशि वालों का भाग्य चमक जाएगा।

शनिदेव के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। शनि रंक को भी राजा बना सकते हैं। 

आइए जानते हैं, शनि की वक्री चाल से किन राशियों की चमकेगी किस्मत-

वृषभ राशि 

आपको आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

लाभ होगा।

लेन-देन के मामलों को पहले निपटाएं।

कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी।

कला के प्रति रुझान बढ़ेगा।

व्यापार के लिए समय अच्छा है।

मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है।

आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि-

कलात्मक अभिव्यक्ति की क्षमता बढ़ेगी।

किसी पुराने मित्र से भेंट होगी।

आपके निर्णय सही होंगे।

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के अवसर पैदा होंगे।

यदि विद्यार्थी हैं तो आपको खेलकूद में बड़ी सफलता मिल सकती है।

आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, परिवार के साथ स्नेह बढ़ सकता है।

सिंह राशि-

कार्यस्थल पर अच्छा वातावरण रहेगा।

रुका हुआ पैसा मिलेगा।

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

पुराने रोग खत्म होंगे।

आमदनी सामान्य रहेगी।

परिवार के साथ कहीं तीर्थ स्थान पर जाने का अवसर पड़ सकता है।

छात्र हैं तो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है।

कन्या राशि

आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

व्यापार में नई दिशा में ध्यान केंद्रित करें।

कारोबार के लिहाज से समय अच्छा है। 

किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *