फिलीपींस: स्कूल फायरिंग में 3 छात्रों की मौत, कई घायल…

मध्य फिलीपींस के टाक्लोबन शहर स्थित एक स्कूल में सोमवार सुबह अंधाधुंध गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 9 बजे बरंगाय सैन जोस के एक स्कूल परिसर के भीतर हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक संदिग्ध नाबालिग को हिरासत में लिया है।

हिरासत में नाबालिक

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कानून के उल्लंघन में शामिल एक संदिग्ध नाबालिक को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान ‘कानून के उल्लंघन में शामिल एक नाबालिग के रूप में हुई है, जो बरंगाय सैन जोस का रहने वाला है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने घटना की जांच और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोलीबारी की वजह क्या थी? आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसके कारण यह गोलीबारी हुई। फिलहाल पुलिस ने ने पीड़ितों की पहचान जारी नहीं की है और कहा है कि उनके परिवारों को अभी सूचित नहीं किया गया है।

टाक्लोबन सिटी पुलिस कार्यालय के मुताबिक, घटना के सही कारणों और हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए गहन जांच जारी है। इसके साथ ही, पुलिस अधिकारी हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं और मामले के दूसरे फरार संदिग्ध की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *