ओमान के तट के पास एक कमर्शियल जहाज ‘सेटोबेलो’ (Settebello) पर हुए हमले में 24 भारतीय क्रू मेंबर्स में से अब तक 21 को बचा लिया गया है और 3 भारतीय लापता बताए जा रहे हैं।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “हम ओमान के तट पर कमर्शिय जहाज ‘सेटोबेलो’ पर हुए हमले की निंदा करते हैं। जहाज पर मौजूद 24 भारतीय क्रू मेंबर्स में से अब तक 21 को बचा लिया गया है और 3 भारतीय लापता बताए जा रहे हैं।”
हमारा दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा- MEA
MEA ने कहा कि ओमान में हमारा दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और चल रहे खोज और बचाव अभियान में ओमान के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से तालमेल बिठा रहा है।
अमेरिका के राजनयिक को डिमार्श जारी
ओमान तट के पास भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमले के बाद भारत ने दिल्ली में अमेरिका के शीर्ष राजनयिक को तलब किया है।
जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बहुत चिंताजनक- MEA
घटना के बारे में बात करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस इलाके में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बहुत चिंताजनक है और ये इलाके में चल रहे संघर्ष का सीधा नतीजा है। हम तवान को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए चल रही बातचीत को पूरा करने की मांग को दोहराते हैं ताकि इलाके में शांति और स्थिरता लौट सके।
बुनियादी ढ़ांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए- MEA
इलाके में कमर्शियल जहाजों और आम बुनियादी ढ़ांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक इलाके के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से जहाजों की आवाजाही और व्यापार को बिना रुकावट के जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।