बलूचिस्तान में 10 दिनों में 27 हमले, पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान…

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हिंसा तेज होने के बीच बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने 15 से 25 अप्रैल के बीच 27 हमले करने का दावा किया है।

संगठन के प्रवक्ता जीयंद बलोच के हवाले से जारी बयान में कहा गया कि इन हमलों में आईईडी विस्फोट, घात लगाकर हमले, छापेमारी और ड्रोन हमले शामिल थे, जिनका निशाना पाकिस्तानी सुरक्षा बल थे।

मारे गए 42 पाकिस्तानी सैनिक

बयान में बीएलए ने दावा किया कि इन कार्रवाइयों में 42 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, कई घायल हुए और एक सैनिक को पकड़ लिया गया। साथ ही कुछ स्थानों पर सुरक्षा चौकियों और पोस्ट पर अस्थायी कब्जा करने तथा हथियार कब्जे में लेने की भी बात कही गई है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

बीएलए के तीन लड़ाके भी मारे गए

बीएलए के अनुसार, कई इलाकों में रिमोट कंट्रोल आईईडी से हमले के बाद घात लगाकर कार्रवाई की गई, जबकि खारान, क्वेटा, कोहलू, बेशिमा और हरनाई समेत कई क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इन झड़पों में उसके तीन लड़ाके मारे गए।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *