नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से 21 की मौत, उफान पर नारायणी नदी; भारत में भी बढ़ा बाढ़ का खतरा…

नेपाल में पिछले कुछ दिनों में बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, लगातार बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हुए। इससे कई क्षेत्रों में घर तबाह हो गए और सड़क यातायात बुरी तरह बाधित हुआ।

हिमालयी देश पिछले महीने की उस विनाशकारी बाढ़ से अभी ठीक से उबर भी नहीं पाया है जिसमें कि कम से कम 1,453 लोग मारे गए थे और 5,000 से अधिक लोग लापता हैं।

शनिवार रात पाल्पा जिले के माथागढ़ी में भूस्खलन से एक घर दब गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। देश में पिछले चार दिनों में बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हुई, जिससे कुल मृतकों की संख्या 21 हो गई है। इस दौरान राहत कर्मियों ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित 1,284 लोगों को बचाया।

इस बीच, नेपाली अधिकारियों ने दक्षिणी चितवन और नवलपरासी जिलों के कुछ हिस्सों में नारायणी नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने और इसके जलस्तर के लगातार बढ़ने के बाद बाढ़ की विशेष चेतावनी जारी की है। भारत में गंडक के नाम से जानी जाने वाली इस नदी में बाढ़ से पड़ोसी देश (भारत) पर भी इसका असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *