2026 Audi Q3 को सेकंड जनरेशन की Audi Q3 की जगह 2025 के मिडिल में लॉन्च किया गया था। Audi Q3 पहले से ही कई अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसे 2026 में भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले हाल ही में 2026 Audi Q3 के टेस्टिंग मॉडल को देखा गया था। आइए जानते हैं कि इसका डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन कैसा हो सकता है।
कैसा होगा डिजाइन?
2026 Audi Q3 में बिल्कुल नया फ्रंट लुक दिया गया है। इसमें पतली आइब्रो स्टाइल वाली LED DRLs दी गई हैं जिनके नीचे डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स लगे हैं। इसके अलावा, इसमें इल्यूमिनेटेड Audi लोगो के साथ एक नई ब्लैक-आउट हेक्सागोनल ग्रिल मिलती है। साइड्स की बात करें तो इसमें 20-इंच के नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं और रियर सेक्शन भी पूरी तरह से नया डिजाइन किया गया है।
कैसा है रियर लुक?
पीछे अब स्प्लिट LED लाइट्स और पूरी चौड़ाई में फैल कनेक्टेड लाइट बार के नई टेललाइट्स देखने को मिलती हैं। इसमें एक छोटा रूफ स्पॉइलर और इंटीग्रेटेड स्टॉप लैंप भी है। इसका मोटा बैश प्लैट और ओवरऑल आकार इसके सेकंड जेनरेशन जैसा ही है।
क्या मिलेंगे फीचर्स?
2026 Audi Q3 के इंटीरियर में कई सारे बदलाव किए गए हैं। इसमें ड्राइवर-फोकस्ड कॉकपिट मिलता है और केबिन के अंदर रैपअराउंड स्क्रीन दी गई है। इसके इंफोटेनमेंट स्क्रीन का आकार 12.8 इंच का है जबकि पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले का आकार 11.9 इंच का है। इसके अलावा, इसमें 12-स्पीकप वाला Sonos ऑडियो सिस्टम, 15W का वायरलेस चार्जर, एक इलेक्ट्रिक टेलगेट और लेवल-2 ADAS सूट मिलता है।
इंजन और पावर
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में 2026 Audi Q3 कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध है जिसमें 1.5 लीटर माइल्ड-हाइब्रिड इंजन, 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, प्लग-इन हाइब्रिड और 2.0 लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। जहां इसका डीजल इंजन 150PS तक की पावर जनरेट करता है तो वहीं इसका पेट्रोल इंजन 265PS तक की अधिकतम पावर जनरेट कर सकते हैं। 2026 Audi Q3 क्वाट्रो AWD के साथ भी उपलब्ध है।