मंडी में 11 साल के किशोर ने बच्ची से किया दुष्कर्म, मां की शिकायत पर मामला दर्ज…

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सुंदरनगर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक 11 वर्षीय बालक द्वारा सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का संगीन आरोप लगा है।

इस घटना ने न केवल पुलिस महकमे को बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। पीड़िता की माता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा छह के तहत पंजीकृत किया गया है।

किशोर न्याय अधिनियम के दायरे में की जा रही जांच

शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दिए बयान में अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ हुई इस बर्बरता की पूरी जानकारी दी है। मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब पुलिस जांच में आरोपित की पहचान महज 11 साल के एक बालक के रूप में हुई। मामले की जांच किशोर न्याय अधिनियम के दायरे में की जा रही है।

मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा

पुलिस ने पीड़िता और आरोपित बालक का मेडिकल परीक्षण करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि विज्ञानी साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

क्या कहते हैं एसपी मंडी

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *