विदेश में रह रहे भारतीयों के तमिलनाडु में मतदान मामले में 10 गिरफ्तार…

मायानगरी के गोरेगांव इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

यहां एक मजबूर मां को अपने ही 21 वर्षीय बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी। आरोपी बेटे ने अपनी मां के शादी के कीमती गहने और घर में रखी नकदी चोरी कर ली थी।

इन पैसों को उसने अपनी ड्रग्स की लत और महंगे शौक पूरा करने में उड़ा दिया।

शादी के गहने और नकदी साफ

पुलिस जांच के अनुसार, पीड़ित महिला ने अपनी जिंदगी की जमा-पूंजी और शादी के पुश्तैनी जेवर घर में संभालकर रखे थे। आरोपी बेटे की नजर काफी समय से इन पर थी। उसने मौका पाकर घर से सारे गहने और कैश गायब कर दिया।

जब मां को चोरी का अहसास हुआ, तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पूछताछ करने पर जब बेटे की करतूत सामने आई, तो मां ने भारी मन से पुलिस की मदद लेने का फैसला किया।

गोरेगांव पुलिस ने बताया कि 21 साल का यह युवक बुरी तरह नशे की गिरफ्त में था। उसने घर से चुराए गए सोने-चांदी के गहने अपने कुछ जान-पहचान वालों और दोस्तों के जरिए बाजार में औने-पौने दामों पर बेच दिए।

जेवर बेचकर जो मोटी रकम मिली, उसे उसने ड्रग्स खरीदने और आलीशान लाइफस्टाइल जीने में बर्बाद कर दिया। पुलिस अब उन लोगों की भी तलाश कर रही है जिन्होंने चोरी का माल खरीदने में आरोपी की मदद की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *