सूटकेस में सफेद घड़ियाल (White crocodile) लेकर एयरपोर्ट पहुंचा था शख्स, एक्स-रे मशीन में डालते ही सब रह गए दंग…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

एयरपोर्ट जैसे स्थानों पर यात्रियों के सामानों की चेकिंग में लापरवाही की उम्मीद बहुत कम होती है।

फिर भी तस्कर एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा के जवानों को चकमा देकर तस्करी करते हुए पकड़े जाते हैं, वहीँ जर्मनी में ऐसा ही एक मामला देखने को मिला है।

जहां, एक अमेरिकी यात्री के सूटकेस से सफेद घड़ियाल (White crocodile) बरामद हुई है, यात्री की चालाकी उस समय पकड़ी गई जब म्यूनिख एयरपोर्ट पर उसके सूटकेस को एक्स-रे मशीन में डाला गया।

स्कैनिंग मशीन में डालते ही सूटकेस में जो चीज दिखा उसे देखकर सुरक्षाकर्मी भी हैरान रह गए।

पहले तो उन्हें लगा कि घड़ियाल की मौत हो गई होगी लेकिन जब उन्होंने खोलकर चेकिंग किया तो पता चला कि वो जिंदा है।

यात्री सिंगापुर के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। ‘डेली स्टार’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यात्री के सूटकेस से बरामद घड़िया की लंबाई करीब एक मीटर के आसपास है।

घड़ियाल को पूरी तरह से टेप में लपेट दिया गया था ताकि वह हिल डुल न सके। पैकेट में सास लेने के लिए दो छेद किए गए थे।

सूटकेस में घड़िया का बच्चा देख दंग रह गए यात्री

सूटकेस से घड़िया को बाहर निकालने के बाद एयरपोर्ट पर भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया और घड़ियाल को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया।

सूटकेस में घड़ियाल को ले जाते देख एयरपोर्ट पर यात्री भी हैरान थे। दरअसल, दुनियाभर में सफेद घड़ियाल की तस्करी बहुत ज्यादा होती है।

लाखों रुपए में इसको बेचा जाता है। किसी-किसी घड़ियाल की कीमत 50-60 लाख रुपए के आसपास तक हो जाती है।

एयरपोर्ट पर पकड़ाने के बाद पुलिस ने अमेरिकी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि जीवों की तस्करी का यह कोई पहला मामला नहीं।

इससे पहले भी दुनियाभर के कई एयरपोर्ट पर ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। कोई-कोई तस्कर तो सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर एक देश से दूसरे देश पहुंच जाते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *