सक्ती : जनपद पंचायत जैजैपुर में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने पीवी ऐप सर्वे कार्य का लिया समीक्षा बैठक…

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज जनपद पंचायत जैजैपुर के सभा कक्ष में पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्यों की समीक्षा बैठक ली गई।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती जैन द्वारा जनपद क्षेत्र अंतर्गत अब तक हुए पीवी ऐप सर्वे कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा फिजिकल वेरिफिकेशन करने के लिए सभी ग्रामों का केएमएल फाइल तैयार कर संबंधित सर्वरों को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया ।

साथ ही जिन गांवों में सर्वे पूर्ण नहीं हुए है उन ग्रामों में सर्वे समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित राजस्व विभाग, कृषि विभाग, जनपद पंचायत सहकारिता विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य पूरी सावधानी एवं सटीकता के साथ त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सर्वे कार्य के दौरान किसी भी किसान का रकबा अथवा खसरा छूटने नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान सभी आवश्यक जानकारियों का सही-सही संकलन सुनिश्चित किया जाए, ताकि डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूर्ण हो सके। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा ग्राम जाजन्ग मे पीवी एप के कार्यों का निरीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण व त्रुटि रहित कार्य किए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक मे जनपद पंचायत जैजैपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप कश्यप, तहसीलदार श्री विद्या भूषण साव, तहसीलदार श्रीमती गरिमा मनहर, अधीक्षक भू अभिलेख श्री एस एल कंवर सहित कृषि विभाग, सहकारिता विभाग व अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

   *पीवी ऐप सर्वे कार्यो को त्रुटि रहित और गुणवत्तापूर्ण करने लगातार दिए जा रहे निर्देश*

         कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा जिले में चल रहे पीवी ऐप सर्वे कार्यो को त्रुटि रहित और
गुणवत्तापूर्ण करने के लिए राजस्व विभाग, कृषि विभाग, पंचायत विभाग, सहकारिता विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे है। इस कार्य को गुणवत्तापूर्ण किए जाने के लिए कलेक्टर द्वारा आज सभी एसडीएम, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, कृषि विभाग सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिससे इस कार्य को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *