लौटा दो हमारा कोहिनूर हीरा, क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की मौत के बाद टि्वटर पर उठी मांग…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

बिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत हो चुकी है।

इसके साथ ही ट्विटर पर भारतीयों ने एक मांग शुरू कर दी है।

इसमें ब्रिटेन से भारत का कोहिनूर हीरा लौटाने की बात कही जा रही है। 105.6 कैरेट का यह हीरा ब्रिटिश सम्राट के क्राउन में 1937 से लगा हुआ है।

मरते दम तक क्वीन इस क्राउन को पहनती रहीं। बताया जा रहा है कि अब इस आइकॉनिक क्राउन को क्वीन कैमिला को सौंप दिया जाएगा। 

वहीं ट्विटर यूजर्स कोहिनूर को लेकर मांग शुरू कर दी है। एक यूजर ने लिखा कि क्वीन उपनिवेशवाद की सक्रिय भागीदार थीं। यह इस बात का प्रतीक होगा कि क्वीन एलिजाबेथ अब नहीं रहीं।

वहीं एक अन्य यूजर धूम-2 फिल्म का एक सीन पोस्ट किया है। इसमें रितिक रोशन का किरदार चलती ट्रेन से हीरा चुरा रहा है।

यूजर ने लिखा कि रितिक रोशन अब अब हमारे देश के हीरा-मोती को ढूंढने की यात्रा पर निकल पड़े हैं। अब वह इसे ब्रिटिश म्यूजियम से भारत वापस लेकर आएंगे। 

गौरतलब है कि कोहिनूर हीरे की खोज 14वीं सदी में भारत की गोलकुंडा की खान में हुई थी। अलग-अलग सदियों में यह विभिन्न हाथों में पहुंचता रहा।

वहीं भारत सरकार ने भी कई मौकों पर कोहिनूर हीरा लौटाने की मांग रखी है। साल 1947 में भी ऐसी मांग उठ चुकी है।

हालांकि ब्रिटिश सरकार इस मांग को लगातार खारिज करती रही है, इतिहास में इस बात का जिक्र मिलता है कि यह कीमती हीरा 1849 में भारत में ब्रिटेन पहुंचा था।

तब एंग्लो-सिख वॉर के बाद लाहौर के महाराज ने संधि के तहत इसे ब्रिटिश राज को सौंपा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *