मुंह बांधकर पहुंचे चार बदमाश, पहले महिला से पता पूछा, फिर उसके बेटे पर किया हमला…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

भिलाई के सुपेला थाना अंतर्गत वार्ड 18 चिंगरीपारा इलाके में चार नकाबपोश लड़कों ने घर में घुसकर एक 27 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

इसके बाद जब मोहल्ले के लोग बचाने पहुंचे तो लड़के वहां से भाग गए।

घायल पीयूष वर्मा के पिता मनोज वर्मा ने बताया कि घटना शनिवार शाम 4 बजे की है। घर में उनकी पत्नी और बेटा पीयूष बस थे। अचानक चार लड़के पहुंचे।

उन्होंने उनकी पत्नी से किसी का पता पूछा। जैसे ही पत्नी बात करने लगी तो उन लड़कों ने उसे धक्का देकर कमरे में बंद करने की कोशिश की।

महिला चिल्लाई तो पीयूष वहां आ गया। पीयूष ने विरोध किया तो उन लड़कों ने उसे बुरी तरह मारा और इसके बाद चाकू निकालकर उसके शरीर में दो से तीन वार किए। इससे पीयुष वहीं गिरकर त़ड़पने लगा।

घर में चींख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग बचाने के लिए दौड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख चारों लड़के बाइक से भाग खड़े हुए।

इसके बाद वार्ड पार्षद भोजराम सिन्हा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीयूष को सुपेला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद पीयूष को सुपेला अस्पताल से दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

चारो आरोपी पूरी प्लानिंग के साथ पहुंचे थे। उन्हें पता था कि घर में सिर्फ दो ही लोग हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की तार को भी काट दिया था।

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि उनके पास अभी कोई शिकायत नहीं आई है। वो मामले का पता करवाते हैं। हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *