महापौर विजय देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति में पारंपरिक खेलों के महाकुंभ का हुआ आगाज…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़): धमतरी- महापौर विजय देवांगन ने निगम क्षेत्र में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ 6 अक्टूबर यानी आज दोपहर 12 बजे हटकेशर वार्ड में स्थित हटकेशर स्कूल ग्राउंड में गेडी दौड़ में प्रतिभागी बन कर किया।

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में 14 प्रकार के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। पारंपरिक खेलों की यह प्रतियोगिता शहर/गांव से लेकर राज्य स्तर तक 6 स्तरों पर होगी। 

महापौर देवांगन ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में अपना जौहर दिखाने की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को भी तवज्जो देने और लोगों में खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए शुरू किए गए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन से समाज में खेलों का वातावरण तैयार किया जाएगा साथ ही जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका भी मिलेगा।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य खेल प्रतियोगिताएं…

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की शुरूआत राजीव युवा मितान क्लब स्तर से शुरू होगी। इसके बाद जोन स्तर, फिर विकासखंड, नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंत में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

इस प्रतियोगिता में युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हो सकते हैं। यह प्रतियोगिता 6 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 6 जनवरी 2023 तक होगी।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

पुरूषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्पर्धा के साथ ही टीम एवं एकल स्तर पर प्रतियोगिताएं होगी। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में पारम्परिक खेल प्रतियोगिताएं दो श्रेणी में होंगी।

इसमें दलीय श्रेणी गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं।

वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल है।

इस इस दौरान वार्ड पार्षद गीतांजलि प्रीतम महिलांगे, लखन पटेल (एल्डरमेन), ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर देवांगन, वीणा देवांगन महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, अंबर चंद्राकर, देवेश चंदेल, हेमंत नेताम, शेरखान, मो.ईसाक खान, रमेश ध्रुव, आर.के शर्मा प्राचार्य, ओम प्रकाश, घनश्याम साहू, प्रकाश साहू, डां.हर्षा बीचकर, विनय कुमार साहू,’राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य व शारीरिक शिक्षा शिक्षक गण, खिलाड़ीगण, बिरू, जागेश्वर जांगड़े, वार्डवासी सहित खिलाड़ी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *