मध्यप्रदेश के खंडवा में नर्सिंग की एकछात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी लड़के नेउसका पीछा किया और फिर उसे रोककर उसके सिर पर फूल डाले और कहने लगा कि अपना धर्मपरिवर्तन कर मुझसे शादी कर लो।
फिर जब उसने शोर मचाया तो वह वहां सेभाग गया। छात्रा ने हिंदू संगठन के लोगों के साथ सिटी कोतवाली पहुंचकर आरोपी केखिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पीड़ित छात्रा के मुताबिक आरोपी उसी केगांव का रहने वाला जांबाज उर्फ मोनू मंसूरी है। जो लगातार उसका पीछा करता है औरउससे शादी करने की बात कहता है। पीड़ित छात्रा ने कहा कि आज भी उसने यह हरकत की।
जिसके बाद उसने शोर मचाया तो वह वहां सेभाग खड़ा हुआ। छात्रा ने आरोप लगाया कि मोनू मंसूरी ने उसका मोबाइल नंबर किसी सेले लिया और उसे व्हाट्सएप पर मैसेज कर धमकाता रहता है कि अगर उसने उससे शादी नहींकी तो वह उसे जान से मार देगा।
छात्रा ने कहा कि मोनू ने उस पर एसिडफेंकने की भी धमकी दी है।
इधर पीड़िता की शिकायत पर खंडवा के सिटीकोतवाली में अपराध दर्ज कर लिया गया है।
खंडवा सीएसपी पूनमचंद यादव ने बताया किएक युवती ने कोतवाली थाने आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि आशापुर का रहने वालामोनू मंसूरी उसका रोज पीछा करता है।
छात्रा क्योंकि नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाईकरती है, इसलिए वह रोज खंडवाआती है।
सीएसपी ने कहा कि छात्र ने अपनी शिकायतमें बताया कि उसने आज एसएन कॉलेज के सामने उससे छेड़छाड़ की और उसे धर्म बदलकरशादी करने के लिए बोला और अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी।
हम ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लियाहै फिलहाल आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है।