भिलाई में अंडरब्रिज में जलभराव, सड़कों में भी भरा पानी; कुछ जगहों में हल्की बरसात…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

र्ग जिले में स्थानीय प्रभाव के चलते कई जगहों पर खंड वर्षा हुई।

एक तरफ जहां भिलाई में लगभग 40-50 मिनट तक मूसलाधार बारिश हुई तो वहीं दुर्ग जिला मुख्यालय व आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई है। इससे लोगों को राहत मिली है।

दोपहर ढाई बजे से भिलाई में बादल छाने लगे थे। तीन बजते-बजते यहां बारिश शुरू हो गई।

इसके बाद लगभग एक घंटे तक इतनी तेज बारिश हुई कि सड़कें और नालियां पानी से लबालब हो गए।

चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज तक में जल भराव की स्थिति हो गई थी। नेहरू नगर एरिया से लेकर भिलाई तीन तक काफी तेज बारिश हुई।

वहीं दुर्ग की तरफ हल्की बारिश ही हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह खंड वर्षा है, जो कि स्थानी प्रभाव के चलते होती है।

भिलाई में हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी। दोपहर के समय जहां तापमान 33 डिग्री सेंटीग्रेट तक था वह 7 डिग्री तक घटकर 26 डिग्री में पहुंच गया।

इसके अलावा हल्की बारिश वाले इलाकों में उमस और गर्मी बरकरार रही।

भिलाई व उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार दो दिन से तेज बारिश हो रही है।

शुक्रवार को भी 4 बजे के करीब एक से दो घंटे तक तेज बारिश हुई थी। इस दौरान कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *