भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, 42 लोग झुलसे, आरती के दौरान हुआ हादसा…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

भदोही जिले के औराई थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम एक दुर्गा पूजा के पंडाल में आग लगने से करीब 42 लोग झुलस गए।

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया , ‘औराई थाना क्षेत्र के एक दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से कुल 42 लोग झुलस गए हैं और इस मामले की जांच की जा रही है’।

जिलाधिकारी जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार झुलस गये लोगों में से नौ को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे 33 अन्य को वाराणसी के नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े नौ बजे हुई जब आरती चल रही थी। उनके अनुसार हादसे के वक्त पंडाल में करीब 300 लोग मौजूद थे।

उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

झुलसने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। आग इतनी भीषण थी कि ऊंची लपटें देख हर कोई सहम गया। दरअसल, औराई-भदोही मार्ग पर स्थित एकता क्लब के पंडाल में आगजनी की घटना घटित हुई है।

आग लगने के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। जिसे जिधर रास्ता मिला वह भागने लगा। हालांकि आग लगने का कारण स्प्ष्ट नहीं हुआ है।

आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिर्जापुर से 12 एंबुलेंस भेजी गई हैं।

वहीं भदोही जिले की करीब 30 एंबुलेंस भी लोगों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने के बाद भगदड़ के हालात बन गए थे इस दौरान यह घटना घटी उस समय महिलाओं बच्चों के अलावा कई बुजुर्ग भी पंडाल में मौजूद थे।

मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *