ब्लूटूथ कॉलिंग और 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड वाली कमाल स्मार्टवॉच! कीमत 2,000 रुपये से कम…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

अगर आप बजट स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं तो भारतीय टेक कंपनी नॉइस आपके लिए परफेक्ट स्मार्टवॉच लेकर आई है।

Noise ने अपनी नई ColorFit Pulse Go Buzz स्मार्टवॉच को बेहद कम कीमत पर बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया है।

कॉलिंग फीचर वाली इस नई स्मार्टवॉच में कंपनी एक हफ्ते तक का बैटरी बैकअप देने का दावा कर रही है। फीचर्स के मामले में यह किसी से कम नहीं है, वहीं इसकी कीमत 2,000 रुपये से भी कम है।

नॉइस कलरफिट पल्स गो बज स्मार्टवॉच में 1.69 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है और यह कंपनी की ट्रू सिंक (Tru Sync) टेक्नोलॉजी के साथ आती है।

ब्लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी के साथ यह स्मार्टवॉच बेहतरीन वन-स्टेप कनेक्शन का विकल्प देती है। 18 मीटर तक के कनेक्टिविटी रेंज के अलावा इस वॉच में 150 से ज्यादा क्लाउड-बेस्ड और कस्टमाइज्ड वॉच फेसेज मिलते हैं। यह 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स और ऑटो-स्पोर्ट्स डिटेक्शन फीचर के साथ आती है।

ऐसे हैं कलरफिट पल्स गो बज के स्पेसिफिकेशंस

नई नॉइस स्मार्टवॉच में मिलने वाले डिस्प्ले का रेजॉल्यूशन 240×280 पिक्सल्स है और यह 500nits की ब्राइटनेस देता है।

ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए इस स्मार्टवॉच में इन-बिल्ट स्पीकर और माइक्रोफोन दिया गया है। यूजर्स अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट्स के अलावा कॉल लॉग को भी वॉच की मदद से देख सकते हैं। यानी कि कॉलिंग के लिए फोन को हाथ लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

फिटनेस फीचर्स के अलावा दमदार बैटरी

कलरफिट पल्स गो बज में हार्ट रेट सेंसर के अलावा SpO2 ब्लड ऑक्सीजन सेंसर और एक एक्सेलेरोमीटर दिया गया है।

ऑटो स्पोर्ट्स डिटेक्शन फीचर अपने आप एक्सरसाइज या स्पोर्ट्स का पता लगा लेता है और यूजर को 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं।

स्मार्टवॉच में 300mAh की बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी एक सप्ताह तक का बैकअप सामान्य इस्तेमाल पर मिलने का दावा कर रही है। वॉच को फुल-चार्ज होने में दो घंटे तक का वक्त लगता है।

वॉटर और डस्ट-रेसिस्टेंट है वॉच का डिजाइन

कलरफिट पल्स गो बज में 22.6mm सिलिकॉन स्ट्रैप दिया गया है और इसका वजन करीब 23.1 ग्राम है। IP68 रेंटिंग के साथ आने वाला यह स्मार्ट वियरेबल वॉट और डस्ट-रेसिस्टेंट है।

यह स्मार्टवॉच iOS 11 या इसके बाद वाले वर्जन पर चल रहे आईफोन मॉडल्स और एंड्रॉयड 9 या इसके बाद वाले एंड्रॉयड वर्जन पर काम कर रहे डिवाइसेज के साथ कंपैटिबल है।

इसमें फोन लोकेशन, ऐक्टिविटी ट्रैकिंग, रिमोट म्यूजिक कंट्रोल्स और फीमेल हेल्थ मॉनीटरिंग जैसे ढेरों फीचर्स दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *