बीजेपी-आरएसएस पर बरसे राहुल गांधी, बोले- कन्नड़ भाषा पर हमला हुआ तो करना होगा कांग्रेस की ताकत का सामना…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कर्नाटक के लोगों और उनकी भाषा पर हमला करते हैं तो उन्हें उनकी पार्टी की पूरी ताकत का सामना करना पड़ेगा।

गांधी की टिप्पणी के कुछ दिनों पहले जनता दल (सेक्युलर) के नेता कुमारस्वामी ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा केवल हिंदी और अंग्रेजी में आयोजित की जा रही है, न कि किसी क्षेत्रीय भाषा में।

गांधी ने कहा, ”अगर कर्नाटक के लोग कन्नड़ बोलना चाहते हैं, तमिलनाडु के लोग तमिल बोलना चाहते हैं और केरल के लोग मलयालम बोलना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी जानी चाहिए।” गांधी ने केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नीत सरकार से स्पष्टीकरण मांगा कि देश में पिछले 45 वर्षों में बेरोजगारी सबसे अधिक क्यों है। मूंगफली की फसल बर्बाद होने और सड़कों पर टमाटर के सड़ने का जिक्र करते हुए उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा से जानना चाहा कि उसने कर्नाटक में किसानों की मदद के लिए क्या किया है। गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर देश में ‘घृणा फैलाने’ का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ”हम भाजपा और आरएसएस को भारत को विभाजित करने और इस देश में नफरत फैलाने की अनुमति नहीं देंगे।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *