बड़बोले इमरान खान को नई मुसीबत ने घेरा, अब चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं।

देश के चुनाव आयोग ने बुधवार को उन्हें चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान ने चुनाव आयोग के कानूनों का उल्लंघन कर पेशावर में सार्वजनिक रैली को संबोधित किया, जहां 25 सितंबर को एनए-31 निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव होना है। 

चुनाव आयोग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है, आपको शुक्रवार को जिला निगरानी अधिकारी के समक्ष अपना लिखित बयान व्यक्तिगत रूप से या अधिकृत एजेंट के माध्यम से जमा करना होगा।

वहीं, इमरान ने ट्वीट कर कहा, आयातित सरकार ने मीडिया और पत्रकारों का सेंसरशिप कर दिया है।

सबसे बड़ी और देश की सर्वाधिक लोकप्रिय राजनीतिक पार्टी को ब्लैकआउट करने के लिए सभी मीडिया संस्थानों को भेजा गया संदेश अस्वीकार्य है।

चार विदेशी उपहार बेचे : रिपोर्ट
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान ने स्वीकार किया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान प्राप्त चार विदेशी उपहार बेचे हैं।

इमरान ने बुधवार को तोशखाना मामले में चुनाव आयोग को सौंपे जवाब में कहा कि उपहारों की बिक्री से 5.8 करोड़ रुपये (पाकिस्तानी) प्राप्त हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *