पाकिस्तान में सत्ताधारी दल के नेताओं की कथित ऑडियो क्लिप वायरल होने से हलचल मची हुई है।
यह क्लिप रविवार को सामने आई है। इस मामले के चलते पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता सामने आ रही है।
वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने भी इसको लेकर सवाल उठाए हैं, दावा किया जा रहा है कि एक वायरल हुई ऑडियो क्लिप में सत्ताधारी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के कई वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री आवास में बातचीत कर रहे हैं।
पाकिस्तान में सत्ताधारी दल के नेताओं की कथित ऑडियो क्लिप वायरल होने से हलचल मची हुई है। यह क्लिप रविवार को सामने आई है।
इस मामले के चलते पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता सामने आ रही है।
वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने भी इसको लेकर सवाल उठाए हैं।
दावा किया जा रहा है कि एक वायरल हुई ऑडियो क्लिप में सत्ताधारी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के कई वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री आवास में बातचीत कर रहे हैं।
विपक्ष बोला खतरे में देश की सुरक्षा
इससे कुछ दिन पहले ऑडियो क्लिप्स वायरल हुई थीं, जिसमें प्रधानमंत्री और कुछ अन्य अधिकारियों की बातचीत होने का दावा है।
इसके मुताबिक मरियम चाहती हैं कि उनके दामाद को भारत से कुछ मशीनें आयात करने दी जाएं। इस कथित लीक ऑडियो टेप को लेकर सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं जारी हुआ है।
हालांकि विपक्षी दल पीटीआई इसको लेकर सरकार पर हमलावर है। पीटीआई सरकार में सूचना मंत्री रहे फवाद चौधरी ने ऑडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
उन्होंने सरकार पर पारिवारिक हितों की रक्षा का आरोप लगाया है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि पीएम ऑफिस का यह अति गोपनीय डेटा डार्क वेब पर बिक्री के लिए उपलब्ध है, इससे देश की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।