पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्री पद से हटे नेताओं को भी भाजपा ने दिया काम, महेश शर्मा को भी मिला यह जिम्मा…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

साल 2024 में लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां और तेज कर दी हैं।

शुक्रवार को इसी कड़ी में भाजपा ने अपने पूर्व मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों को भी संगठन में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

इनमें विजय रूपाणी, बिप्लब कुमार देव, प्रकाश जावड़ेकर और महेश शर्मा जैसे नाम हैं। पार्टी ने इन सभी को अलग-अलग राज्यों का प्रभारी बनाया है। 

बड़े नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी
जिस तरह से इन बड़े नेताओं को नई भूमिका सौंपी गई है, उससे संकेत साफ है।

इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा आगामी चुनावों को लेकर बहुत ही सतर्क और सधे हुए अंदाज में आगे बढ़ रही है।

बिप्लब देव को पार्टी ने हरियाणा का प्रभारी बनाया है, वहीं विजय रूपाणी को पंजाब और चंडीगढ़, प्रकाश जावड़ेकर को केरल और महेश शर्मा को त्रिपुरा की जिम्मेदारी दी गई है। 

दिया है बड़ा संदेश
गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनावों के लिए उन सीटों पर खास फोकस कर रही है, जिस पर उसे 2019 में करीब से हार मिली थी।

इसके बाद आज जिस तरह से बड़े चेहरों और बड़े नामों को जिम्मेदारियां दी गईं, उससे भाजपा की मंशा साफ है।

इन बड़ी घोषणाओं के साथ भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह चुनाव में किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *