‘निज्जर की हत्या ड्रग तस्करी के चलते की गई’, लीक ऑडियो में गोल्डी बराड़ ने किया दावा…

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

खालिस्तान समर्थक आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा के साथ बातचीत के एक लीक ऑडियो में, गैंगस्टर गोल्डी बरार ने जून 2023 में कनाडा में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रचने की बात कबूल की है।

बराड़ ने कहा कि निज्जर, को ड्रग तस्करी और नशीली दवाओं के इस्तेमाल को बढ़ावा देने में शामिल होने के कारण निशाना बनाया गया था। खुफिया सूत्रों ने पुष्टि की है कि ऑडियो में आवाज बराड़ की ही थी।

भारत में कई हत्याओं, जिनमें गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या भी शामिल है, के लिए वांछित बराड़ को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि निज्जर द्वारा किशोंरों के बीच ड्रग्स को बढ़ावा देने से वह नाराज था।

यह बात ‘ऑपरेशन हार्डबॉल’ के दौरान सामने आई, जो अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट के खिलाफ अमेरिका और कनाडा की कानून प्रवर्तन एजेंसियों का एक संयुक्त अभियान था। जांच में बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई को निज्जर की हत्या की साजिश रचने का दोषी ठहराया गया था, जिससे इस हाई-प्रोफाइल हत्या को राज्य-प्रायोजित हत्या के बजाय गैंगवार से जुड़ी हत्या के तौर पर देखा गया।

बराड़ ने पम्मा से क्या कहा?

बराड़ को पम्मा से यह कहते सुना जा सकता है, ‘जिन लोगों ने 16-17 साल के बच्चों को ड्रग्स बेचने के लिए तैयार किया और उकसाया, जिन्होंने युवाओं को ड्रग्स बेचने और मुखबिर बनने के लिए ब्लैकमैल किया, निज्जर ने ऐसे लोगों का समर्थन किकया और उन्हें मजबूत किया ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके।’

उसने कहा कि इसलिए मुझे और मेरी टीम को निज्जर को मारना पड़ा, क्योंकि ये लोग युवाओं का इस्तेमाल ड्रग्स बेचने के लिए कर रहे थे। अच्छा हो या बुरा, हर किसी को अपने कर्मों का नतीजा भुगतना ही पड़ता है।

निज्जर की हत्या के मामले में ऑपरेशन हार्डबॉल के तहत बराड़ और लॉरेंस पर आरोप लगने के बाद सामने आई बराड़ की यह स्वीकारोक्ति कनाडा पुलिस की शुरूआती जांच से भी मेल खाती है, जिसमें गैंग की आपसी रंजिश का संकेत मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *