पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर निर्देश पर लगातार की जा रही अवैध शराब, गांजा पर वैधानिक कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू के मार्गदर्शन में एसडीओपी. नगरी मंयक रणसिंह के नेतृत्व में सिहावा पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब पर अंकुश लगाने की कार्यवाही करते हुये दिनांक 03.09.22 को थाना सिहावा पुलिस द्वारा ग्राम पाईकभाठा पुलिया के पास एक व्यक्ति सफेद रंग के थैला में शराब रख कर बिकी कर रहा है की मुखबीर सूचना पर मौके पर रेड कार्यवाही करने पर एक व्यक्ति सफेद रंग का थैला में शराब रखकर बिकी करते रंगे हाथ पकड़ा गया।
जिसे नाम पुछने पर अपना आरोपी-.विनोद कुमार नेताम पिता स्व० मिलाराम नेताम उम्र 26 वर्ष साकिन कोरगांव थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव बताया जिसके पास से 8 पौवा अंग्रेजी शराब फंटलाईन प्रत्येक 180 एम.एल वाला 01 नग अंग्रेजी शराब इम्पेरियल ब्लू 375 एम . एल वाला 1 नग अंग्रेजी शराब रायल लिजेंट 750 एम . एल. वाला कुल जुमला शराब 2.585 लीटर शराब बिकी रकम 540/- रूपये जुमला रकम 2570/- रू मिलने पर उक्त शराब रखने व ले जाने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर मौके पर आरोपी के कब्जे से बिक्री करने रखे अवैध शराब को जप्त कर अपराध धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से दिनांक 03.09.22 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर ,थाना सिहावा के अपराध कमांक 145 / 22 धारा 34 ए आबकारी एक्ट कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
उक्त सफलता में सउनि राधेश्यम बंजारे , सालिक राम यादव, प्रआर० लक्ष्मीनाथ निर्मलकर , आरक्षक हेमंत ध्रुव,जीवन ध्रुव का विशेष योगदान रहा ।