धमतरी; एसपी प्रशांत ठाकुर आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे थाना कुरूद! …

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़) धमतरी- पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर आज थाना कुरूद के आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे।

जिसमें लंबित अपराध, लंबित मर्ग, लंबित शिकायत, लंबित चालान, लंबित संमस वारंट का निरीक्षण किया, संमंस वारंट रजिस्टर का अवलोकन कर पेंडेंसी पर पुलिस अधीक्षक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल तामिली कराने के सख्त निर्देश दिए।

सभी थाना प्रभारियों को समीक्षा बैठक में लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत, संमंस वारंट का निराकरण करने तत्काल कार्यवाही के सख्त निर्देश देते हुए अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कुरूद अनुभाग के थानें में लगातार अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर अधिक मात्रा में कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानों/चौकी प्रभारियों को चेतावनी भी दी गई कि किसी भी थानें/चौकी क्षेत्रों में अवैध कारोबार की सूचना मिलती है तो उस थाने /चौकी प्रभारियों पर की जायेगी सख्त कार्यवाही।

उसके अलावा नाबालिग बालकों पर घटित अपराध की गंभीरता पूर्वक जांच करने के निर्देश दिए।

कुरूद थाना परिसर का निरीक्षण कर वहां रखी सामग्रियों को देखा गया एवं साफ सफाई रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान थाने में आने वाले फरियादी एवं शिकायत कर्ताओं से शालीनता पूर्ण व्यवहार किये जाने एवं उनकी समस्याओं का यथोचित निराकरण के निर्देश दिये।

उल्लेखनीय है पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा क्राइम मीटिंग में भी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि स्वयं थाना आकर पेंडिंग अपराध, शिकायत एवं अन्य पेंडिंग रजिस्टरों का निरीक्षण करूँगा।

आकस्मिक निरीक्षण एवं समीक्षा मिटींग के दौरान एसडीओपी. कुरूद अभिषेक केशरी, थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक प्रणाली वैद्य एवं थाना प्रभारी मगरलोड निरी.राजेश जगत, थाना प्रभारी भखारा निरी.शंकर लाल नवरतन, चौकी प्रभारी करेली बड़ी निरी.दीपा केंवट, चौकी प्रभारी बिरेझर उनि.गोवर्धन सिंह ठाकुर समेत थाना कुरूद के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *