दुर्ग शहर की खस्ताहाल सड़कों और विभागीय अधिकारियों द्वारा ध्यान न दिए जाने के चलते विधायक ने इसकी शिकायत PWD के मुख्य सचिव अमिताभ जैन तक से की है।
लोक निर्माण विभाग दुर्ग के ईई अशोक श्रीवास पर मनमानी का आरोप भी है, कहा जाता है कि, वह दुर्ग विधायक तक की नहीं सुन रहे हैं।
विधायक अरुण वोरा दुर्ग शहर की खराब सड़कों की लंबी सूची पीडब्ल्यूडी विभाग के ईई अशोक श्रीवास को दी है।
इतना ही नहीं दुर्ग नगर निगम और PWD के अधिकारियों को लेकर सड़कों की खराब हालत का भ्रमण भी कराया है। इसके बाद उन्होंने चीफ सिक्रेटरी अमिताभ जैन को फोन लगाया।
उन्होंने बताया कि उनके अधिकारी सही तरीके से कार्य नहीं कर रहे हैं। शहर की सड़कों की हालत खराब है।
बार-बार बोलने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विधायक ने चीफ सिक्रेटरी से कहा कि वो खराब सड़कों को सुधारने के लिए विभागीय अधिकारी को निर्देश दें।
इस बारे में बात करने के लिए जब PWD ईई अशोक श्रीवास को फोन लगाया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग नगर निगम के एई गिरीश दीवान व इंजीनियरों सहित पीडब्ल्यूडी के एसडीओ चंद्रशेखर ओगरे और सब इंजीनियर गगन जैन को बुलाया।
इसके बाद वह उन्हें अपने साथ सड़कों की खस्ता हालत को दिखाने लेकर गए। वोरा ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को गड्ढों से अटी सड़क दिखाया और कहा कि अभी नवरात्रि का त्यौहार चल रहा है।
आगे दीपावली है। लोग इन सड़कों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस तरह की सड़कों से होकर लोग कैसे त्योहार मनाएंगे।
निगम भी कई बार कर चुका है शिकायत
निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग मनमानी तरीके से काम कर राह है। उनके द्वारा कई बार निगम की पाइप लाइन को फोड़ा जा चुका है।
निर्देश के बाद भी कार्य में सुधार नहीं हो रहा है। इसकी शिकायत कलेक्टर से भी की जा चुकी है।