छत्तीसगढ़; रायपुर से राजनांदगांव जाने निकला बैंककर्मी घर नहीं पहुंचा, शिवनाथ नदी के पुल पर खड़ी मिली कार…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

दुर्ग के शिवनाथ नदी में बने पुराने पुल में एक कार बुधवार देर रात से संदिग्ध हालत में खड़ी मिली।

कार राजनांदगांव जिले के पलाश अग्रवाल पिता अनिल अग्रवाल (28 साल) की बताई जा रही है। वह शादी टूटने काफी दुखी था।

देर रात मोबाइल बंद करके वह घर से निकला था। इसके बाद उसकी कार शिवनाथ नदी के पुराने ब्रिज में खड़ी मिली।

कार को देखकर पलाश के माता पिता फूट-फूटकर रोने लगे। पुलिस आशंका जता रही है कि वह खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी कर सकता है।

पुलगांव पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें स्थानीय गोताखोरों ने गुरुवार सुबह जानकारी दी कि एक कार पुराने पुल में संदिग्ध हालत में खड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की कार में कोई नहीं है।

कार के अंदर दो मोबाइल फोन पड़े हैं और रस्सी भी पड़ी हुई है। लोगों ने आशंका जताई की युवक आया और कार को पुल में खड़ी करके नदी में कूद गया।

कुछ घंटे के अंदर राजनांदगांव से तीन लोग आए। कार को देख महिला और दोनों युवक फूट-फूटकर रोने लगे।

महिला ने बताया कि वह लोग राजनांदगांव स्टेशन पारा वार्ड 7 पांडुरंग कालोनी के रहने वाले हैं। यह कार उनके बेटे पलाश अग्रवाल की है।

वह रायपुर के निजी बैंक में नौकरी करता है और श्री नारायण हॉस्पिटल के सामने देवेंद्र नगर में रहता है।

रायपुर की ही रहने वाली लड़की से उसका एक महीने पहले शादी का रिश्ता तय हुआ था।

लड़की के माता पिता ने बुधवार को अचानक रिश्ता तोड़ दिया, इससे पलाश सदमे चला गया था।

पलाश के माता-पिता ने रात 1 बजे तक उससे फोन पर बात की और उसे समझाया।

इसके बाद पलाश ने मोबाइल बंद कर लिया। इससे माता पिता घबरा गए और उसकी तलाश करने निकल गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पलाश देर रात रायपुर से राजनांदगांव के लिए अपनी कार सीजी 04 एमवाय 2686 से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।

उसकी कार गुरुवार सुबह दुर्ग के शिवनाथ नदी पर बने पुराने पुल में लावारिस हालत में खड़ी मिली।

खबर लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चला, एसडीआरएफ की टीम भी उसकी तलाश नदी में कर रही है।

यह वही पुल है जहां से कुछ महीने पहले रायपुर का एक युवक कार सहित नदी में कूदा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *