छत्तीसगढ़ में महादेव और रेड्डी अन्ना एप के 1 करोड़ रुपए फ्रीज,1100 से अधिक बैंक खातों की जानकारी जुटा रही पुलिस; 21 करोड़ के सट्‌टे का खुलासा…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

दुर्ग पुलिस महादेव और रेड्डी अन्ना ऑनलाइन सट्टा को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर 21 करोड़ से अधिक के अवैध लेन-देन का खुलासा कर चुकी है।

इतना ही नहीं महादेव, रेड्डी अन्ना ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े बैंक खातों की 1 करोड़ से अधिक राशि फ्रीज की जा चुकी है।

पुलिस 1100 बैंक खातों की जानकारी जुटाने के लिए सभी खाता धारकों से पूछताछ भी करेगी।

दुर्ग एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि 27 सितंबर 2022 और 2 अक्टूबर को पुलिस ने महादेव और रेड्डी अन्ना ऑनलाइन सट्टा को लेकर बड़ी कार्रवाई की थी।

पुलिस ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से ऑनलाइन सट्टा के ब्रांच का पता लगाया था।

दुर्ग की एंटी क्राइम सायबर यूनिट ने इसके लिए कई महीने तक जानकारी जुटाई। कई लोगों से पूछताछ कर कई जगहों पर छापेमारी कर चुकी है।

एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई करके पुलिस ने लगभग 21 करोड़ रुपए के ऑनलाइन सट्टे के रुपयों के लेन-देन, लगभग 1100 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों और चंद दिनों के बैंक स्टेटमेंट में एक हजार से अधिक संदिग्ध ट्राजेंक्शन के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई है।

पुलिस के हाथ 1100 ऐसे बैंक खाते लगे हैं। जनमें एक महीने के अंदर कई लाख रुपए के ट्रांजेक्शन हुए हैं।

जबकि खाता धारकों की आय उतनी नहीं है, कई खाता धारकों को यह तक पता नहीं है कि उनके खाते में कितना ट्रांजेक्शन हो रहा है।

पुलिस ऐसे सभी संदिग्ध ट्राजेक्शन और बैंक खातों, मोबाइल नंबरों की जांच बारीकी से कर रही है।

संदिग्ध बैंक खाता धारकों से गहन पूछताछ के लिए पूरा प्लान तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *