छत्तीसगढ़ भिलाई के रामनगर तालाब का होगा कायाकल्प; ढाई करोड़ की लागत से किया जाएगा सौंदर्यीकरण…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

भिलाई का रामनगर क्षेत्र बदहाल सड़कों और गंदगी के लिए जाना जाता है।

जल्द ही इसका कायाकल्प होने वाला है, यहां लोग अब पिकनिक मनाने आएंगे।

नगर निगम यहां के मुक्तिधाम तालाब का ढाई करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण कर रहा है। इसका ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसके निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी।

भिलाई के महापौर नीरज पाल ने बताया कि मुक्तिधाम तालाब लगभग 21 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है। इस तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाना है।

इसे महापौर परिषद ने सर्वसम्मति से पारित किया है। रामनगर मुक्तिधाम तालाब दो भागों में बटा हुआ है। इसके बीच में आने जाने के लिए रास्ता है।

सौंदर्यीकरण के दौरान इस तालाब को नेचुरल लुक देने का प्रयास किया जाएगा। तालाब में मनोरंजन का लुत्फ उठाने के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद होंगे।

यह शहर के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। यह तालाब क्षेत्र के अन्य तालाबों की अपेक्षा काफी बड़ा है।

इससे यहां सौंदर्यीकरण करने की अपार संभावनाएं हैं। इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में तैयार किया जाएगा, जिससे याहं आने वाले लोगों को अच्छा स्पेस मिल पाएगा।

तालाब के सौंदर्यीकरण में लोगों को घूमने के लिए पाथ-वे तैयार किया जाएगा। आकर्षक पौधे, पोस्ट लैंप, बैठने के लिए गार्डन चेयर, गाजिबो, फ्लावर पॉट, लैंडस्कैपिंग, वॉल फाउंटेन, चारों ओर सुरक्षित घेरा के लिए फेंसिंग, भव्य आकर्षक द्वार, रात में पूरे क्षेत्रफल को रोशनी प्रदान करने के लिए हाई मास्क लाइट, पेवर ब्लॉक युक्त पाथ-वे, शौचालय की सुविधा, छठ पर्व को देखते हुए घाट निर्माण, चेंजिंग रूम की सुविधा, बच्चों के खेलने के लिए चिल्ड्रन पार्क सहित कई सुविधाएं मौजूद होंगी।

महापौर और निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण
महापौर नीरज पाल और निगम आयुक्त रोहित व्यास ने यहां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संजय नगर तालाब, मैदान और सुपेला शीतला तालाब का भी अवलोकन किया।

संजय नगर तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर भी बेहतर प्लानिंग की जा रही है। सुपेला के शीतला तालाब का कार्य अंतिम चरण की ओर है। कुछ समय पश्चात यह तलाब भी बेहतर स्वरूप में नजर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *