छत्तीसगढ़; धमतरी: विधायक ने लिमतरा में नाट्यकला मंच एवं गौरा गुड़ी निर्माण कार्य का किया लोकार्पण… भविष्य निर्माण में युवाओं को प्रोत्साहित कर बढ़ाएं आगे : रंजना साहू…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़): धमतरी- विधानसभा विकास निधि से स्वीकृत ग्राम लिमतरा के ईमली चौक में नाट्य कला मंच एवं गौरा गुड़ी निर्माण कार्य का लोकार्पण धमतरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक रंजना डीपेंद्र साहू के करकमलों से आमदी मंडल अध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासीयों की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर विधि विधान से सम्पन्न हुआ।

विधायक ने समस्त ग्रामवासियों को निर्माण कार्यों की बधाई देते हुए कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है किंतु निर्माण कार्य को अपने जनहित मुद्दों से अलग रखते हुए समाज के शैक्षणिक स्तर को आगे बढ़ाते हुए हमारे आने वाली युवा पीढ़ी एवं भविष्य के कर्णधार की उज्जवल भविष्य की चिंता हम सब को करनी चाहिए, क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्य हमारे आने वाले भविष्य के लिए अति आवश्यक है।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

युवाओं की स्थिति को जानते हुए कार्यों को प्रोत्साहित कर हमारे धर्म संस्कृति की जानकारी युवाओं को वरिष्ठ जन द्वारा देनी चाहिए। 

विधायक ने आगे बताया कि इस वर्ष लिमतरा के इमली चौक में दीपावली राष्ट्रीय पर्व पर भगवान ईश्वर गौरी गौरा के लिए निर्मित गौरा गुड़ी में पूरी भव्यता से हर्षोल्लास के साथ समस्त ग्रामीण एक साथ मिलकर पर्व को मनाएंगे, ऐसे धार्मिक अनुष्ठान ही हमारी पारंपरिक धार्मिक महत्ता को सिद्ध करती है।

आमदी मंडल अध्यक्ष ने नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समस्त ग्रामीणों को निर्माण कार्य की बधाई दी एवं संगठन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नाट्यकला मंच एवं गौरा गौरी के लोकार्पण कार्यक्रम में जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, नीलू रजक, सरपंच फगेश्वरी साहू, अमरदास साहू, हरदेव चंद्राकर, आनंद चंद्राकर, आमदी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष भेष कुमार साहू, अश्वनी साहू, आदेश साहू, करण साहू, परस साहू, धनंजय चंद्राकर, मायाराम मिहार, चंद्रध्वज साहू, टिकेश्वर साहू, गिरधर साहू, महेंद्र साहू, सौरव साहू, पूरन साहू, भारत साहू, द्वारिका साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *