छत्तीसगढ़; धमतरी: रेल्वे प्रभावित परिवारों का दर्द कांग्रेस सरकार की अकर्मण्यता को दर्शाती है : रंजना साहू…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़): धमतरी- केंद्री से धमतरी तक बड़ी रेल लाइन की स्वीकृति मिल चुकी है जिसमें रेलवे लाइन के निर्माण होने के कारण अधिकांश क्षेत्र के निवासियों को नगर निगम के द्वारा अन्य स्थान पर व्यस्थापन करने की बात कही गई थी।

धमतरी औद्योगिक वार्ड के आसपास के निवासियों को जो रेलवे यार्ड बनने से उनके निवास छीने जाने के कारण अनेक समस्याएं हो रही है, विगत कई महीनों से व्यवस्थापन करने की बात धमतरी नगर निगम के द्वारा किए जाने का आश्वासन दिया जा रहा है, किंतु शासन एवं प्रशासन की उदासीनता के कारण आज पर्यंत किसी भी प्रकार से रेलवे से प्रभावित परिवारों का व्यवस्थापन नहीं किया गया है। 

रेलवे प्रभावित परिवार अपने रोजमर्रा के जीवन की विषम परिस्थितियों से गुजर रहे है और उनकी इस खराब हालात के दोषी शासन और प्रशासन की अकर्मण्यता उदासीनता एवं अपने कर्तव्यों से पीछे हटने से इन परिवारों को कई तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ा है। 

कांग्रेस की इस सरकार में जनता को आश्वासन और सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन धरातल पर उन कार्यों को करने के लिए शासन अपने कर्तव्यों को भूल कर पीछे हटते नजर आ रहा है।

रेलवे प्रभावित परिवार जिंदगी की उस तकलीफों से गुजर रहे है जहां पर न ही उन्हें शासन का सहयोग मिल पा रहा है और न ही रहने के लिए छत, शासन प्रशासन ने आंख मूंदकर रेलवे प्रभावितों की तकलीफों का नजारा देखकर मजा ले रही है।

आखिर जनता यह जानना चाहती है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी आज पर्यंत रेलवे प्रभावितों को व्यवस्थापित क्यों नहीं किया गया? इसके लिए जिम्मेदार कांग्रेस की सरकार है या उनसे डर कर चुप बैठने वाला प्रशासन? नगर निगम की दृढ़ इच्छाशक्ति में कमी और उनकी उदासीनता का दंश प्रभावित परिवार झेल रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता रेलवे प्रभावितों के साथ खड़ा है और सदैव उनका सहयोग करता रहेगा, हर सुख दुख में सदैव उनका साथ भाजपा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *