सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़): धमतरी- राजीव युवा मितान क्लब खरेंगा में 08 अक्टूबर को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल कूद का शुभारंभ किया गया।
जिसमे मुख्य अतिथि कविता योगेश बाबर सदस्य जिला पंचायत रहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरीका ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत खरेंगा, उपसरपंच कमलेश साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष गोविंद साहू राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष डिसेंद्र साहू, सचिव शैलेन्द्र कुमार साहू, बुदेश साहू, कोषाध्यक्ष दीपक यादव, अनिल साहू, अजय साहू, दीपेश साहू, झम्मन यादव, मोहनीश साहू, रविकांत साहू, तुकाराम साहू, डेमन लाल साहू, चंद्रिका भारती, नीलम निषाद, केजई बाई निषाद एवम शिक्षक गण ,ग्रामीण गण भारी संख्या में उपस्थित रहे। जिसमे गांव की महिलाओं एवम बच्चों ने कबड्डी, फुगड़ी, संखली, बिल्लस, 100 मि.दौड़, जैसे खेलो में बड़ चड़ कर भाग लिया।
इस दौरान श्रीमति बाबर ने ग्रामीणों समेत आसपास के लोगों से अधिक से अधिक खेलों में भाग लेने की अपील की।