छत्तीसगढ़; धमतरी: महापौर विजय देवांगन ने शिक्षक दिवस के मौके पर किया शिक्षकों का सम्मान….

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़): धमतरी- भारत गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस 5 सितम्बर को पूरे देश मे शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

इसी तारतम्य में महापौर विजय देवांगन के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में समाज में अमूल्य योगदान देने वाले शिक्षक श्री रामखिलावन साहू, श्रीमती लक्ष्मी साहू का सम्मान महापौर निवास में महापौर व परिवारजनों के द्वारा शाल-श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

महापौर विजय देवांगन ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारत की संस्कृति का एक अहम और पवित्र हिस्सा है। जीवन में माता-पिता का स्थान कभी कोई नहीं ले सकता, क्योंकि वे ही हमें इस खूबसूरत दुनिया में लाते हैं। 

कहा जाता है कि जीवन के सबसे पहले गुरु हमारे माता-पिता होते हैं।

भारत में प्राचीन समय से ही गुरु व शिष्य की परंपरा चली आ रही है, लेकिन जीने का असली सलीका हमें शिक्षक ही सिखाते हैं। सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस दौरान भूपेंद्र देवांगन, मीनाक्षी देवांगन, सत्या देवांगन, मिथिला देवांगन, सोनल देवांगन, अंजू देवांगन, निशांत देवांगन, यासिका देवांगन, रानी देवांगन, मयंक देवांगन, सौम्यक देवांगन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *