छत्तीसगढ़: धमतरी: भंडारा में प्रसादी ग्रहण करने से जीवन होता है धन्य-महापौर…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़): धमतरी- माता के भंडारा कार्यक्रम में महापौर विजय देवांगन निगम पार्षदों के साथ विशेष रूप से शामिल हुए।

इस तरह उनके द्वारा भक्तों को प्रसादी वितरण कर माता के प्रति आस्था प्रकट की गई। गौरतलब है कि नव जागृति दुर्गा उत्सव समिति विवेकानंद वार्ड द्वारा नवरात्र के तहत माता का विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।

जिसमें महापौर विजय देवांगन विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नवरात्र शक्ति की भक्ति का पर्व है साथ ही माता के भंडारा का अपना अलग ही महत्व है।क्योंकि भंडारा में प्रसादी ग्रहण करने से जीवन धन्य हो जाता है।

वार्ड पार्षद सुशीला तिवारी ने कहा कि नवरात्र में हर भक्तों पर माता की विशेष कृपा बरसती है, इस स्थल में आयोजित भंडारा में प्रसादी लेने से जीवन सुखमय के साथ शरीर के रोग दुख एवं कष्ट दूर हो जाते हैं। 

वही लोक निर्माण विभाग सभापति राजेश ठाकुर, स्वास्थ्य सभापति केंद्र कुमार पैदारिया, पार्षद दीपक सोनकर, सुधीर बल्लाल ने भी अपने अपने विचार रख भंडारा में प्रसादी ग्रहण किया।

इस अवसर पर समिति के महासंरक्षक जमुना चक्रधारी, गोपाल बनवासी, धनराज गुप्ता, हरिश्चंद्र चक्रधारी, राजू सिन्हा, लखन शुक्ला, तिजउ पटेल गोलू चक्रधारी, पुलेश भारद्वाज, भीषमसोनी, राकेश गुप्ता, शेष सोनवानी, नारू नागवानी, राजू चक्रधारी, रजत बनवासी, खेमलाल, रोहित सोनवानी, धनेश निषाद, सुनील मिनपाल, अजय निर्मलकर, अनिल मीनपाल, महादेव गुप्ता, कन्हैया चक्रधारी, गुमान सिन्हा, सोनू निर्मलकर, विक्की निर्मलकर, देवराम, किरीतध्रुव, दुर्गेश, मोनू यादव, छोटू यादव, सहित अन्य भक्त बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *