सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़): धमतरी- समाज में एक नई सोच के साथ एक संस्था की शुरुआत की गई है जिसका नाम “उम्मीद” (मुस्लिम समाज सेवी संस्था) रखा गया है।
जो सभी समाज के बीच जाकर सामाजिक कार्य करेगी जैसे वृक्षारोपण, फल वितरण, यातायात जागरूकता, स्वास्थ्य शिविर, नशा मुक्ति अभियान, कैरियर गाइडेंस, खेलकूद का आयोजन आदि।
इसी कड़ी में हमारी संस्था की तरफ से पैगंबर ए इस्लाम के जन्म दिवस के मुबारक मौके पर शनिवार को जिला अस्पताल में फल वितरण किया गया।
पैगंबर ए इस्लाम ने अपने संपूर्ण जीवन में मानव सेवा को प्राथमिकता दी और उन्होंने मानव सेवा को अल्लाह तक पहुंचने का रास्ता बताया, पैगंबर ए इस्लाम की इसी शिक्षा को ग्रहण करते हुए संस्था मानव सेवा के कार्यों की ओर अग्रेषित रहेगी।
इस प्रोग्राम के कोआर्डिनेटर जावेद राजा, नदीम, फिरोज रिजवी रहे एवं प्रोग्राम डायरेक्टर साजिद भाई वकील, अजीम जी रहे।
संस्था के सदस्यों में सैयद सादिक भाई, मौलाना आजम, सलाम खान, इश्तियाक रोकड़िया, जाहिद भाई, शोएब रोकड़िया, इरफान विरानी, शमीम कुरैशी, जैनुद्दीन रिजवी, खालिद निर्बान, निजाम भाई, इरफान रोकड़िया, इरफान मेमन, गुलाम जिलानी, मोहम्मद रजा खान (छोटू भाई) शामिल रहे।