क्वीन एलिजाबेथ को याद कर भावुक हुए चार्ल्स, बताया 1947 का वादा; ब्रिटेन को किया संबोधित…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद बकिंघम पैलेस ने ऐलान किया है कि उनके बेटे चार्ल्स तृतीय देश के अगले सम्राट होंगे।

शनिवार को इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा, अपनी मां और क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद अपने पहले संबोधन में चार्ल्स भावुक हो गए।

उन्होंने कहा कि महारानी ने जिंदगी भर ब्रिटेन की सेवा की। कहा कि 1947 में अपने 21वें जन्मदिन पर, किया वादा उन्होंने पूरी जिंदगी निभाया।

ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ ने गुरुवार को स्कॉटलैंड स्थित अपने आवास में आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद दुनियाभर के देशों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी।

भारत ने भी 11 सितंबर को एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। क्वीन एलिजाबेथ के निधन के बाद बकिंघम पैलेस के हवाले से समाचार एजेंसी एपी ने बताया है कि महारानी के बेटे और प्रिंस चार्ल्स देश के अगले सम्राट होंगे।

जबकि उनकी पत्नी कैमिला को क्वीन की उपाधि दी जाएगी। कैमिला बेशकीमती कोहिनूर हीरा अपने सिर पर धारण करेंगी।

अपनी मां और ब्रिटेन में सबसे ज्यादा राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर चार्ल्स तृतीय संबोधन के दौरान भावुक नजर आए।

उन्होंने कहा कि महारानी एलिजाबेथ ने अपनी पूरी जिंदगी ब्रिटेन की सेवा की। चार्ल्स आगे कहते हैं कि क्वीन एलिजाबेथ ने साल 1947 में 21 साल की उम्र में केप टाउन से एक प्रसारण में प्रतिज्ञा की कि वह अपने लोगों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर देंगी।

यह एक वादे से कहीं अधिक था, यह उनकी गहन व्यक्तिगत प्रतिबद्धता थी जिसने उनके पूरे जीवन को परिभाषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *