क्या दिल्ली में बेकाबू हो रहा डेंगू का डंक? 129 नए मामले आए सामने, अब तक 500 के पार पहुंचा आंकड़ा…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

देश की राजधानी दिल्ली में डेंगू का डंक एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में डेंगू के लगभग 130 नए मामले सामने आने के साथ ही यहां अब तक मच्छर-जनित बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या 500 से अधिक हो गई है।

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मच्छर जनित बीमारियों के मामलों में तेजी देखने को मिली है।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, केवल इसी महीने 21 सितंबर तक डेंगू के 281 मामले सामने आए हैं।

वहीं, दिल्ली में 17 सितंबर तक डेंगू के 396 मामले दर्ज किए गए थे। पिछले कुछ दिनों में 129 नए मामले सामने आए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 21 सितंबर तक दर्ज किए गए कुल 525 मामलों में से 75 मामले अगस्त महीने में दर्ज किए गए थे।

रिपोर्ट के अनुसार, यह 2017 के बाद से एक जनवरी से 21 सितंबर की अवधि के दौरान दर्ज किए गए डेंगू के मामलों की सर्वाधिक संख्या है।

2017 में यह आंकड़ा 1,807 था। हालांकि, इस साल मच्छर जनित बीमारी के कारण अब तक किसी मरीज की मौत की खबर नहीं मिली है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दिल्ली में इस साल 21 सितंबर तक मलेरिया के 106 और चिकनगुनिया के 20 मामले भी सामने आए हैं।

बता दें कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ही कहा था कि इस बार बारिश का दौर लंबा चलने से डेंगू का खतरा बढ़ सकता है।

उन्होंंने स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों से एंटी डेंगू एक्शन प्लान तैयार करने को कहा था।

केजरीवाल ने डेंगू के बढ़ने मामलों को लेकर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग, दिल्ली नगर निगम और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करने के बाद यह बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *