केसीजी एसपी ने थानेदारों से कहा: शराब-सट्टा-जुआ बंद कराएं…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

नए जिले खैरागढ़-छु खदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अस्तित्व में आने के बाद सोमवार को दोनों जिले का पहला वर्किंग डे था।

दोनों जिले के कलेक्टर और एसपी कार्यालय में चहल-पहल देखने को मिली, कई ग्रामीण तो दोनों दफ्तरों को देखने पहुंचे थे।

खैरागढ़-छु खदान-गंडई जिले के कलेक्टर जगदीश सोनकर के पास पहले ही दिन एक दिव्यांग ट्रायसिकल की मांग करने आवेदन लेकर पहुंचा था।

इस पहले आवेदन को कलेक्टर ने तत्काल समाज कल्याण विभाग को फारवर्ड किया और ट्रायसिकल के लिए पात्र दिव्यांगों की सूची मंगाई।

यहां दिनभर में 8 से 10 आवेदन आएं। इनमें से एक आवेदन अतिक्रमण हटाने से संबंधित है।

केसीजी जिले की एसपी अंकिता शर्मा ने पहले वर्किंग डे पर क्षेत्र के थानेदारों की बैठक ली और कानून व्यवस्था का कड़ाई के साथ पालन कराने के निर्देश दिए। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के कलेक्टर, एसपी भी पहले दिन लोगों की समस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।

कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्था बनाते दिखे

सोमवार को दोनों नए जिले के वर्किंग का पहला दिन था। इसलिए कई लोग तो कलेक्टोरेट परिसर को देखने भी पंहुचे थे। कलेक्टोरेट परिसर में खोले गए दफ्तरों में अधिकारी, कर्मचारी व्यवस्था बनाते नजर आए।

दस्तावेजों को व्यवस्थिति करने जुटे रहे। कुर्सी, टेबल की व्यवस्था भी बनाई जा रही है। केसीजी जिले के कलेक्टर जगदीश सोनकर के पास दिनभर मेल-मुलाकात करने लोग पहुंचते रहे।

राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ ही विभागीय अफसरों ने भी परिचय दिया।

पहले ही दिन आदेश जारी, पते में नए जिले का नाम लिखेंगे

केसीजी कलेक्टर ने पहले दिन आदेश जारी किया कि संबोधन, पत्राचार, अभिलेखों में कार्यालय पते में राजनांदगांव के स्थान पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला लिखेंगे।

समस्त कार्यालय, ग्राम पंचायत, वार्ड में नए जिले के नाम का उल्लेख होगा। पहला आवेदन एक दिव्यांग ने दिया। ट्रायसिकल की मांग पर संबंधित विभाग को आवेदन भेजा गया है।

कलेक्टर सोनकर ने बताया कि एक आवेदन अतिक्रमण से संबंधित आया है। वहीं अन्य आवेदनों पर संबंधित विभागों को जल्द कार्यवाही करने कहा।

आज होने वाली टीएल बैठक की तैयारी में जुटे रहे स्टाफ

इधर नवगठित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी कलेक्टर एस जयवर्धन ने कलेक्टोरेट के अधिकारियों, कर्मचारियों का परिचय लिया। इसके बाद मंगलवार को होने वाले समय-सीमा की बैठक की तैयारी शुरू कराई।

कलेक्टर ने बताया कि पहले दिन लोग मेल-मुलाकात करने आते रहे। अफसरों को निर्देशित किया गया है कि जो भी आवेदन आ रहे हैं, उनका तत्काल निराकरण करेंगे। एसपी अक्षय कुमार यदुवल्ली ने बताया कि दफ्तर में स्टाफ की व्यवस्था कर रहे हैं।

बेहतर पुलिसिंग पर जोर

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की एसपी अंकिता शर्मा ने जिले के सभी थाना,चौकी प्रभारियों व राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली।

जिले के अपराध व क़ानून व्यवस्था के संबंध में सामान्य जानकारी प्राप्त कर नए जिले की आकांक्षाओं के अनुरूप बेहतर पुलिसिंग के संबंध में निर्देशित किया बैठक में एएसपी नेहा पांडे, एसडीओपी खैरागढ़ दिनेश सिन्हा सहित थानेदार मौजूद रहे।

सीसी कैमरे लगाए जाएंगे

एसपी ने हिदायत दी कि किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री, सट्‌टा, जुआ की शिकायत नहीं आनी चाहिए। बेसिक पुलिसिंग के साथ ही आम जनता से अच्छा व्यवहार करने कहा। बीट सिस्टम को दुरुस्त करेंगे।

गुंडे बदमाशों पर कार्रवाई होगी। दुर्घटना जन्य जगहों को चिन्हित कर वहां लाइट, स्टॉपर व सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

आरोपियों एवं उनके आपराधिक रिकॉर्डों का डॉक्यूमेंटेशन, थानों के दस्तावेजों का दुरुस्तीकरण, अधिकारी-कर्मचारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *