उत्तर प्रदेश में झांसी के सपरार डैम में तीन युवतियों के शव मिलने से सनसनी, पहचान करने में जुटी पुलिस…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

उत्तर प्रदेश में झांसी (Jhansi) जिले के मऊरानीपुर में कुरेचा बांध (सपरार बांध) में एक 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव (Dead body) शाम लगभग 4 बजे मिला।

जिसको पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

उसके बाद देर शाम पुलिस को सूचना मिली की बांध में दो शव उतरा रहे है, इस पर भवानीपुर कोतवाली पुलिस और पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे।

मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सपरार  बांध पर एक के बाद एक तीन लड़कियों के शव से मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला।

अब तक 3 लड़कियों के बांध में शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है की लड़कियों की हत्या है या आत्महत्या।

किसी भी शव की पहचान नहीं हो पाई
पुलिस ने तीनों शवों को पानी से बाहर निकाल कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि यह तीनों शव अज्ञात है किसी भी लड़की की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। फिलहाल एक साथ तीन शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

शिनाख्त के लिए सूचना दी गई
पुलिस ने बताया कि शवों की शिनाख्त के लिए आसपास के मध्य प्रदेश के जिलों को सूचना कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि यहां शव मिलने की सूचना सिंचाई विभाग ने दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *