इस्लामाबाद के अस्पताल में AC कंप्रेसर फटने से आग, 15 नवजातों की मौत; एक को बचाया गया…

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज बुधवार, 26 अगस्त की सुबह एक भयानक हादसा हो गया। एक अस्पताल में आग लगने से करीब 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई।

यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस अस्पताल की नर्सरी में एयर-कंडीशनर (AC) का कंप्रेसर फटने से आग लग गई।पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज बुधवार, 26 अगस्त की सुबह एक भयानक हादसा हो गया। एक अस्पताल में आग लगने से करीब 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई।

यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस अस्पताल की नर्सरी में एयर-कंडीशनर (AC) का कंप्रेसर फटने से आग लग गई।

सिर्फ एक बच्चे की बची जान

PIMS अधिकारियों के मुताबिक, घटना के समय नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे, जिनमें से 15 बच्चों की मौत हो गई। वहीं सिर्फ एक बच्चे को ही बचाया जा सका।

आग लगने की खबर मिलने के साथ ही बचाव कार्य शुरू किया गया। नवजात शिशुओं को गायनेकोलॉजी वार्ड से बाहर निकाला गया। इस घटना में 16 बच्चों में से सिर्फ एक नवजात शिशु की जान बच पाई।

बचाव अधिकारियों ने मौजूदा हालात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आग बुझा दी गई है और टीमें घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन चला रही हैं।

इस घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। नवजात शिशुओं के माता-पिता रोते-बिलखते नजर आए। जिन जिंदगियों ने चंद घंटों पहले जन्म लिया था, वे 15 बच्चे आग में झुलसकर मर गए।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, PIMS की प्रवक्ता डॉ. अनीजा जलील ने बताया, ‘वार्ड में 15 बच्चे थे। एक डॉक्टर एक बच्चे की जान बचाने में कामयाब हुआ।’

प्रशासन के बयान में कहा गया है कि बचाव दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। बचाव अभियान में फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां और चार एम्बुलेंस शामिल थीं। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

प्रशासन से आगे जानकारी दी की जांच के लिए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जनरल की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *