इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की चीफ प्रॉक्‍टर के साथ छात्रों ने की हाथापाई…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ हर्ष कुमार के साथ छात्रों ने हाथापाई की है।

जानकारी के अनुसार, डॉ हर्ष कुमार के साथ छात्रों ने धक्का-मुक्की की और पुलिस ने बमुश्किल चीफ प्रॉक्टर को छात्रों के बीच से निकाला।

घटना तब हुई जब जिला प्रशासन की ओर से छात्रों और विश्वविद्यालय के बीच समझौता करवाया जा रहा था।

ऑन टेबल बात करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच सहमति बनी थी और केंद्रीय विश्वविद्यालय के नॉर्थ हाल में बैठक आयोजित होनी थी।

बताया जाता है कि बैठक में कुछ छात्रों को शामिल न किये जाने के चलते बवाल हुआ, हाथापाई और हंगामे के बाद बैठक स्‍थगित कर दी गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *