मेट्रो और इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध क्यों लगाया गया? दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दिया…

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों हुए भारी हंगामे और विरोध प्रदर्शनों के मामले में दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में अपना हलफनामा दाखिल कर दिया है।

पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार द्वारा दाखिल इस हलफनामे में कोर्ट के निर्देशों का पालन करने और संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था व सुरक्षा मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों की पूरी जानकारी दी गई है।

क्यों लगाई गई थीं कड़ी पाबंदियां?

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कई महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान स्थित हैं, जिसके चलते वीवीआईपी मूवमेंट, राजनियक दौरों और अन्य बड़े कार्यक्रमों को देखते हुए उच्च स्तर की सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *