मियामी एयरपोर्ट पर अमेजन कार्गो जेट हादसा, फ्लाइट रिकॉर्डर बरामद; दुर्घटना में 5 लोगों की मौत…

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड की अध्यक्ष जेनिफर होमेंडी ने सोमवार को जानकारी दी कि जांचकर्ताओं ने मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुए अमेजन कार्गो जेट का रिकॉर्डर बरामद कर लिए हैं। यह विमान रनवे से आगे निकलने से पांच लोगों की मौत हो गई थी।

सभी पांच पीड़ित एक वैन और एक एसयूवी में सवार थे। ये वाहन हवाई अड्डे के बाहर जेट की चपेट में आए कई वाहनों में से थे। वैन में क्लीनिंग कंपनी के सात लोग सवार थे।

पूरी तरह तबाही का मंजर

होमेंडी ने रविवार को हुई इस दुर्घटना के दृश्य को पूरी तरह से तबाही करार दिया। उन्होंने कहा कि मलबा काफी दूर तक फैला हुआ है। मुझे यकीन है कि रेस्क्यू टीम के लिए भी यह बहुत मुश्किल रहा होगा। मैं इसे एक शब्द में विनाशकारी, पूरी तरह से तबाही के रूप में वर्णित करूंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि एयरलाइन सफाई ठेकेदार प्रोफेशनल ओशन सर्विस कॉर्प के स्वामित्व वाली वैन के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे। NTSB मंगलवार को और जानकारी जारी करेगा।

इसमें फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर द्वारा जेट की स्पीड से जुड़ी जानकारी भी शामिल हो सकती है। इस भीषण घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और दो अन्य लोगों को गंभीर चोट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रनवे से आगे निकलने के कारणों की जांच

संघीय जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या जेट को सुरक्षित रूप से रोकने के लिए बहुत देर से रनवे पर उतारा गया था। रविवार को कार्गो जेट की लैंडिंग के वीडियो से ऐसा प्रतीत होता है कि बोइंग 767 रनवे पर काफी आगे तक हवा में ही था।

जांचकर्ता यह निर्धारित करने का प्रयास करेंगे कि जेट वास्तव में कहां उतरा, क्या वह सामान्य टचडाउन जोन से परे था और पायलटों ने लैंडिंग को रद क्यों नहीं किया।

इसके अलावा, जांचकर्ता जेट की गति और ब्रेकिंग सिस्टम, मौसम और हवा की स्थिति, विमान की यांत्रिक स्थिति और दुर्घटना का कारण बनने वाले अन्य संभावित कारकों की भी जांच करेंगे।

कैसे क्रैश हुआ अमेजन का जेट?

यह जेट सिनसिनाटी से मियामी और फिर मियामी से सैन जुआन, प्यूर्टो रिको गया था। सैन जुआन से मियामी लौटने पर यह हादसा हुआ। दोपहर करीब 2 बजे विमान रनवे से आगे निकल गया और हवाई अड्डे के आसपास के गोदाम कर्मचारियों और अन्य व्यवसायों द्वारा उपयोग की जाने वाली सड़क को पार कर गया।

इस दुर्घटना के बाद आसमान में गाढ़ा काला धुआं छा गया। पायलट और सह-पायलट कॉकपिट में ही फंस गए थे, जबकि कुछ लोग अपने वाहनों में फंस थे। मियामी-डेड फायर रेस्क्यू क्रू को एक व्यक्ति को वाहन के नीचे से भी निकालना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *