ट्रंप का 2027 का टैरिफ प्लान तैयार, ऑटो सेक्टर पर 50% शुल्क का ऐलान; कनाडा से हुई शुरुआत…

ट्रंप का 2027 का टैरिफ प्लान तैयार, ऑटो सेक्टर पर 50% शुल्क का ऐलान; कनाडा से हुई शुरुआत…

अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार को लेकर चल रही बातचीत के बेपटरी होने के बाद डोनल्ड ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने एलान किया है कि 2027 से कनाडा से आने वाली कारों, ट्रकों, ऑटो पार्ट्स और स्टील पर 50% टैरिफ लगाया जाएगा।

ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि कनाडा को अब अमेरिका के किसी राज्य की तरह तरजीह नहीं मिलेगी और यदि शुल्क से बचना है, तो कंपनियों को विनिर्माण अमेरिका के भीतर ही करना होगा।

ट्रंप ने पोस्ट कर किया एलान

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, 1 जनवरी, 2027 से सभी कारों, ट्रकों, ऑटोमोटिव पार्ट्स और स्टील पर टैरिफ बढ़ाकर 50% कर दिया जाएगा। अगर आप अमेरिका में बनाते हैं, तो कोई टैरिफ नहीं लगेगा।

अमेरिका को ठग रहा है कनाडा

वहीं एक पोस्ट में उन्होंने कनाडा पर आरोप लगाया कि वह सालों से अमेरिका को ठग रहा है और कहा कि अमेरिकी किसानों और उनके कृषि उत्पादों पर कनाडा के बेहद ज्यादा टैरिफ ने किसानों का जीवन मुश्किल बना दिया है।

ट्रंप ने आरोप लगाया कि ऐसे टैरिफ की वजह से दोनों देशों के बीच 60 अरब डॉलर का घाटा पैदा हुआ है।

कनाडा के साथ काम करना मुश्किल

ट्रंप ने कहा कि कनाडा दुनिया के उन देशों में से एक है जिनके साथ काम करना सबसे मुश्किल है।

उन्होंने कहा उन्हें लगता है कि यह उनका हक है, जबकि असल में हमें कनाडा की जरूरत नहीं है, उन्हें हमारी जरूरत है। वे अपना 95 प्रतिशत व्यापार अमेरिका यानी हमारे साथ करते हैं, जबकि हमारे मामले में स्थिति बिल्कुल उलट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *