कर्नाटक के कलबुर्गी में रातों-रात लगी सिद्धारमैया की 9 फीट ऊंची मूर्ति, डीके शिवकुमार के दौरे से पहले हटाई गई…

 कल्याण कर्नाटक उत्सव से ठीक पहले कलबुर्गी में हाई कोर्ट रोड चौराहे के पास स्थापित पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की नौ फीट ऊंची मूर्ति को नगर पालिका के अधिकारियों ने हटा दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, सिद्धरमैया के प्रशंसकों ने बुधवार को यह मूर्ति लगाई थी। इसे देखकर वहां से गुजरने वाले लोग भी उत्सुक थे और उन्हें लगा कि शायद इसे जिला प्रशासन ने ही स्थापित किया है।

बिना अनुमति निर्माण पर प्रशासन की कार्रवाई

बुधवार देर रात जब नगर निगम के अधिकारियों को पता चला कि यह मूर्ति बिना किसी पूर्व अनुमति के स्थापित की गई है, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस बल की मौजूदगी में इस विशाल मूर्ति को वहां से हटा दिया गया।

मूर्ति हटाए जाने का यह घटनाक्रम उस दिन सामने आया, जब मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कल्याण कर्नाटक उत्सव का उद्घाटन करने के लिए शहर में मौजूद थे। यह उत्सव 17 सितंबर 1948 को हैदराबाद के निजाम के शासन के अंत की याद में मनाया जाता है।

गुरुवार को शिवकुमार ने इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। सीएम के दौरे के मद्देनजर शहर की सभी प्रमुख सड़कों को ऐसे पोस्टर, फ्लेक्स और बैनरों से पाट दिया गया था, जिन पर मुख्यमंत्री शिवकुमार की तस्वीरें छपी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *