जुबीन गर्ग के परिवार ने पीएम मोदी को पत्र लिखा, विशेष कोर्ट गठित करने की मांग की…

जुबीन गर्ग के परिवार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर सिंगापुर में उनकी मृत्यु के संबंध में त्वरित सुनवाई और उचित राजनयिक-कानूनी कार्रवाई के लिए विशेष अदालत गठित करने का अनुरोध किया।

परिवार ने यह भी मांग की कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने तक मामले के किसी भी आरोपित को जमानत न दी जाए।

गर्ग की पत्नी गरिमा, बहन पालमी बोरठाकुर और चाचा मनोज कुमार बोरठाकुर द्वारा हस्ताक्षरित यह ज्ञापन प्रधानमंत्री मोदी को ईमेल के माध्यम से भेजा गया है।

गरिमा ने क्या लिखा?

फेसबुक पर ज्ञापन साझा करते हुए गरिमा ने लिखा, ”हमारे देश के गौरवशाली 77वें गणतंत्र दिवस के उत्सव से पहले मैंने प्रधानमंत्री को अपनी शुभकामनाएं दीं और असम के चहेते गायक जुबीन गर्ग की मृत्यु से संबंधित कानूनी प्रक्रिया के बारे में अपने परिवार की ओर से एक ज्ञापन भी भेजा।”

ज्ञापन में परिवार ने कहा कि गायक-संगीतकार की मृत्यु ने न केवल एक शोक संतप्त परिवार को पीछे छोड़ दिया है, बल्कि लाखों लोगों को इस मामले में स्पष्टता और कानूनी कार्रवाई की मांग करने के लिए भी प्रेरित किया है।

उन्होंने आगे कहा, ”हमारी एकमात्र यही इच्छा है कि जुबीन को वास्तविक और पूर्ण न्याय मिलना चाहिए। दोषियों को सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *