शादी से इनकार पर युवक ने 16 साल की नाबालिग की गला रेतकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार…

आंध्र प्रदेश के तिरुपति से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कडप्पा जिले के खाजीपेट मंडल के अग्रहारम में, कथित तौर पर एक 19 साल के युवक ने एक नाबालिग लड़ती का गला काट दिया, क्योंकि लड़की ने उससे शादी से इनकार कर दिया था।

पुलिस ने बताया कि ज्यादा खून बहने से लड़की की मौत हो गई, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। खाजीपेट पुलिस के आनुसार, आरोपी वेंकटेश, जो आंजनेय कोट्टाला गांव का रहने वाला है, 16 साल की लड़की को परेशान कर रहा था और उससे शादी करने के लिए कह रहा था।

लड़की के यह कहने के बाद भी कि वह सिर्फ अपने माता-पिता की पसंद के व्यक्ति से ही शादी करेगी, उसने उसे परेशान करना बंद नहीं किया। शुक्रवार की सुबह, जब लड़की के माता-पिता बाहर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी, तो वेंकटेश जबरदस्ती घर में घुस आया और इसी बात को लेकर उससे झगड़ा करने लगा।

वेंकटेश ने चाकू से लड़की का गला काटा

जैसे-जैसे उनकी बहस बढ़ती गई, उसने अपनी जेब से चाकू निकाला और लड़की का लगा काट दिया। जब लड़की मदद के लिए चिल्लाई और जमीन पर गिर गई, तो वेंकटेश मौके से भाग गया।

ज्यादा खून बहने से लड़की मौत

पड़ोसी, लड़की को तुरंत अस्पताल ले गए और उसे कडप्पा के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में शिफ्ट करने की तैयारी कर ही रहे थे कि ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। खाजीपेट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए RIMS कडप्पा भेज दिया, जिसके बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

हत्या के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने वेंकटेश को हिरासत में ले लिया, क्योंकि वह भागने की कोशिश कर रहा था। इस बीच, लड़की के परिवार और रिश्तेदारों ने, महिला संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर, खाजीपेट में विरोध प्रदर्शन किया और लड़की के लिए न्याय और वेंकटेश के लिए कड़ी सजा की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *