6 जनवरी 2021 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके पहले कार्यकाल के दौरान उपराष्ट्रपति रहे माइक पेंस के बीच हुई तीखी बहस हुई थी।
यह वही दिन था जब अमेरिका में ट्रंप के समर्थकों की भीड़ ने अमेरिकी संसद भवन पर हमला कर दिया था। हमला 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन की जीत को औपचारिक रूप से प्रमाणित करने के लिए कांग्रेस के जॉइंट सेशन को रोकने की कोशिश में किया गया था।
जब यह सब हो रहा था तब ट्रंप अपने उपराष्ट्रपति पर बुरी तरह भड़क उठे थे।
माइक पेंस के नए सामने आए नोट्स के मुताबिक ट्रंप ने 6 जनवरी को कांग्रेस द्वारा जो बाइडेन की चुनावी जीत को प्रमाणित करने से कुछ घंटे पहले फोन पर हुई आखिरी बातचीत के पूर्व उपराष्ट्रपति पेंस को कायर तक कहा डाला था।
यह खुलासा जोनाथन कार्ल की नई किताब, “रिट्रीब्यूशन: डोनाल्ड ट्रंप एंड द कैंपेन दैट चेंज्ड अमेरिका” में हुआ है। किताब में पेंस के डे प्लानर में जल्दबाजी में लिखी गए हैंड रिटेन नोट्स भी दर्शाए गए हैं।
उपराष्ट्रपति पेंस द्वारा बाइडेन के प्रमाणन को रोकने का समर्थन नहीं करने की बात कहने के बाद ट्रंप ने पेंस से कहा था, “आप कायर बनकर रह जाएंगे।”
पेंस ने ट्रंप को यह कहते हुए रिकॉर्ड किया, “अगर आप यह कर रहे हैं, तो मैंने 5 साल पहले एक बड़ी गलती की थी।” एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अदालती दस्तावेजों से पता चलता है कि विशेष वकील जैक स्मिथ ने ट्रंप के खिलाफ अपने मामले में इन नोट्स को सबूत के तौर पर इस्तेमाल करने का इरादा किया था, उनका तर्क था कि इन नोट्स से यह पता चलता है कि ट्रंप ने कथित तौर पर भीड़ को कैपिटल पर धावा बोलने के लिए उकसाया था।
वहीं अपने मेमोरियल “सो हेल्प मी गॉड” में माइक पेंस ने याद किया था कि ट्रंप ने 6 जनवरी को सुबह लगभग 11 बजे उन्हें फोन किया था।
इसके ठीक बाद ट्रंप अपना एलिप्से भाषण शुरू करने वाले थे। जब पेंस ने कहा कि वह अपने सीमित अधिकारों को स्पष्ट करते हुए एक बयान जारी करने की योजना बना रहे हैं, तो ट्रंप ने उन्हें कायर कहा।
ट्रंप ने पेंस से कहा था, “आप हमारे देश की रक्षा नहीं कर रहे हैं। आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप हमारे देश का समर्थन और बचाव करें।”
पेंस ने जवाब दिया, “हम दोनों ने संविधान का समर्थन और बचाव करने की शपथ ली है। कानून तोड़ने के लिए साहस की आवश्यकता नहीं होती। कानून को बनाए रखने के लिए साहस की आवश्यकता होती है।”