‘बहुत घटिया रिपोर्टर हो’, पत्रकारों के तीखे सवालों पर ट्रंप हुए गुस्से से तिलमिला…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर महिला पत्रकारों पर निजी और कड़ा हमला बोला है। पहले उन्होंने एक रिपोर्टर को ‘चुप रहो, पिग्गी कहा’, फिर दूसरी को ‘घटिया रिपोर्टर’ बताकर एबीसी न्यूज की ब्रॉडकास्ट लाइसेंस रद करने की धमकी दी। यह सब कुछ कुछ ही दिनों के अंतराल में हुआ है।

घटना का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हुआ जब एयर फोर्स वन में ब्लूमबर्ग की रिपोर्टर कैथरीन लूसी ने जेफरी एप्स्टीन से जुड़े सवाल पूछे थे। मंगलवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और विवाद खड़ा हो गया।

‘चुप रहो, पिग्गी’

एयर फोर्स वन में कैथरीन लूसी ने ट्रंप से शुक्रवार को पूछा, “अगर जेफरी एप्स्टीन के फाइलों में आपका कुछ नहीं है, तो आप उन्हें रिलीज क्यों नहीं करते?”

इस सवाल पर ट्रंप भड़क गए। उन्होंने उंगली दिखाते हुए कहा, “चुप रहो। चुप रहो, पिग्गी।”

यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर मंगलवार को सामने आई। सीएनएन के मशहूर एंकर जेक टैपर ने इसे “घिनौना और पूरी तरह अस्वीकार्य” बताया है।

सऊदी क्राउन प्रिंस के सामने एबीसी रिपोर्टर पर बरसे ट्रंप

इसके बाद मंगलवार को व्हाइट हाउस में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की मौजूदगी में एबीसी न्यूज की रिपोर्टर मैरी ब्रूस ने सवालों की झड़ी लगा दी।

पहले उन्होंने ट्रंप के परिवार के सऊदी अरब के साथ कारोबारी संबंधों पर सवाल उठाया।

फिर रिपोर्टर ने क्राउन प्रिंस से सीधा सवाल किया, “अमेरिकी खुफिया एजेंसी का निष्कर्ष है कि आपने ही पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या करवाई थी।

9/11 के पीड़ित परिवार नाराज हैं कि आप ओवल ऑफिस में हैं। अमेरिकी लोग आपको भरोसा क्यों करें?”

इस सवाल पर ट्रंप तिलमिला उठे। उन्होंने बीच में टोकते हुए कहा, “एबीसी फेक न्यूज। सबसे खराब नेटवर्क में से एक है।
फिर रिपोर्टर मैरी ब्रूस की ओर देखकर बोले, “ऐसे सवाल पूछकर तुम्हें हमारे मेहमान को शर्मिंदा करने की जरूरत नहीं है।”

एप्स्टीन का सवाल बिफरे ट्रंप

जब मैरी ब्रूस ने फिर एप्स्टीन के फाइलों का मुद्दा उठाया (जिन्हें कांग्रेस ने मंगलवार को ही रिलीज करने का आदेश दिया था), ट्रंप और गुस्से में आ गए। उन्होंने कहा, “मुझे सवाल से नहीं, तुम्हारी हरकत से दिक्कत है। तुम एक घटिया रिपोर्टर हो।”

ट्रंप ने आगे कहा, “मेरा एप्स्टीन से कुछ लेना-देना नहीं है। यह सब एक झूठा घपला है और तुम्हारी घटिया कंपनी इसका हिस्सा है।”

इसके बाद उन्होंने अमेरिकी ब्रॉडकास्ट रेगुलेटर से एबीसी का लाइसेंस छीनने की अपील की और मैरी ब्रूस की ओर उंगली दिखाते हुए बोले, “तुमसे और सवाल नहीं लेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *