गुरु के उदय से इन राशियों की किस्मत चमकेगी, धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग…

प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):

 इस समय देवगुरु बृहस्पति अस्त होकर चल रहे हैं।

9 जुलाई को गुरु मिथुन राशि में उदय हो जाएंगे। देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है।

देवगुरु बृहस्पति की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय होना तय है। देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है।

बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। गुरु के उदय होने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। 

आइए जानते हैं गुरु उदय होकर किन राशि वालों के देंगे फायदा-

मिथुन राशि : गुरु के उदय होने से मिथुन राशि वालों के जीवन में चमत्कारिक बदलाव लाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूत होगी। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर में खूब तरक्की करेंगे। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा।

हर क्षेत्र में मनचाही सफलता हासिल करेंगे। धन, सुख-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

सिंह राशि : गुरु के उदय होने से सिंह राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा।

नौकरीपेशा वालों को प्रमोशन हो सकता है। शत्रु परास्त होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। करियर में बड़ी कामयाबी हासिल होगी।

आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। यात्रा के योग बनेंगे। मैरिड लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। रिलेशनशिप की दिक्कतें दूर होंगी। अविवाहितों का शादी-विवाह तय हो सकता है।

वृश्चिक राशि : गुरु के उदय होने से वृश्चिक राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ होगा। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। समाज में सराहे जाएंगे।

करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम समय रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे।

स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिएसंबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *