बढ़ेगी ठंड : आसमान साफ होने से तापमान 16 डिग्री पर आया……

बढ़ेगी ठंड : आसमान साफ होने से तापमान 16 डिग्री पर आया

जगदलपुर :- इन दिनों मौसम खुला हुआ है, जहां तापमान में गिरावट का दौर भी लगातार जारी है। बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच बना हुआ है।

बताया जाता है कि उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है, वहीं ठंड बढ़ने लगी है। इसके साथ ही सुबह हल्का कोहरा भी छा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान के 14 से 16 डिग्री के बीच ही बने रहने के आसार हैं। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 16 डिग्री दर्ज किया गया है, वहीं हवा में नमी का प्रतिशत भी 52 पर पहुंच गया है।

संभाग के जिलों में ये रहा तापमान का हाल

orig 11 1667952941

उत्तर से आ रही हवा से बढ़ रही बस्तर में ठंड

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर दिशा से ठंडी हवाओं का आना लगातार जारी है। ऐसे में मौसम भी शुष्क होता चला जा रहा है।

यही कारण है कि जगदलपुर में हवा में नमी का प्रतिशत 52 पर पहुंच गया है। बुधवार को भी मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में सामान्य से 1 डिग्री की कमी हुई

मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 31.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इधर न्यूनतम तापमान में सामान्य से 1 डिग्री की कमी रिकॉर्ड हुई है।

मंगलवार को शाम 5.27 बजे सूर्यास्त हुआ, वहीं बुधवार को सुबह 6.04 बजे सूर्योदय होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 4 दिनों तक आसमान साफ रहने के साथ ही सुबह हल्का कोहरा छा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *